मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी...भाजपा सरकार पर...

वाराणसी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी…भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला…कांग्रेस के आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना को रखा सामने

उमेश गुप्ता / वाराणसी

सोमवार को वाराणसी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना सामने रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर करने, गरीबों के हक छीनने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का काम कर रही है।
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही है और एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट में हेरफेर कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 24 जनवरी से सीतापुर से शुरू होने वाली संविधान संवाद महापंचायत के जरिए सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और 140 वर्षों की सेवा व बलिदान की विरासत के साथ पार्टी राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली कर सरकार को जवाब देगी।

अन्य समाचार