मुख्यपृष्ठनए समाचारसड़क पर भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

सड़क पर भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

-निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने…अंटॉप हिल पुलिस मामले की जांच में जुटी

द्रुप्ति झा / मुंबई

आचार्य अत्रे नगर मोनोरेल स्टेशन के निकट स्थित गैलेक्सी अस्पताल के सामने सड़क किनारे एक २० सप्ताह का मृत भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी पैâल गई। स्थानीय निवासियों ने भ्रूण की सूचना तुरंत अंटॉप हिल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ में चौंकानेवाली जानकारी सामने आई है। अस्पताल की बड़ी लापरवाही के चलते भ्रूण अस्पताल के सामने सड़क पर फेंका गया था।
इस मामले में जब गैलेक्सी अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती एक महिला का २० सप्ताह का गर्भपात हुआ था। डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल कर्मचारी को भ्रूण निपटान की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह सड़क पर कैसे पहुंचा। पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण सड़क किनारे वैâसे पहुंचा।
महिला ने कानूनी तौर पर कराया था गर्भपात
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला ने कानूनी तौर पर गर्भपात करवाया था, क्योंकि गर्भ में बच्चे का विकास नहीं हो रहा था, जिससे मां का जीवन खतरे में पड़ सकता था। पुलिस ने बताया कि गर्भपात के बाद भ्रूण को अस्पताल में ही तरीके से नष्ट करना चाहिए था, लेकिन ऐसा न कर अस्पताल के बाहर सड़क पर भ्रूण फेंके जाने से मामला जांच का विषय बन गया है।

अन्य समाचार