मुख्यपृष्ठनए समाचारअलीगढ़ के दो होटलों में देह व्यापार, 7 युवतियों समेत 15 लोग...

अलीगढ़ के दो होटलों में देह व्यापार, 7 युवतियों समेत 15 लोग दबोचे, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

लगातार मिल रहे देह व्यापार की सूचना से हो रही फजीहत से बचने के लिये अलीगढ़ में पुलिस के उच्य अधिकारियों की देख-रेख में हुई छापेमारी के बाद शहर के दो होटलों में चल रहा अनैतिक देह व्यापार का रैकेट पकड़ा गया है। दोनों होटलों से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल में आपत्तिजनक सामग्री भारी मात्रा में मिली है। अलीगढ़ की थाना बन्नादेवी टीम ने चौहान कॉम्पलैक्स स्थित स्काईवे होटल व मैराकी होटल में छापा मारा गया। दोनों जगहों से सात युवती और आठ युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। दोनों होटलों के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के बाद लखनऊ तक सिफारिशों के फोन घनघनाने लगे। भाजपा सरकार की सामाजिक फजीहत हो रही है। उपलब्धियों का डंका पीटने वाले भाजपा नेताओं पर विपक्ष ने करारा प्रहार किया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि इससे शर्मनाक क्या हो सकता है। “हर ओर एक ही चर्चा हो रही है कि डबल इंजन की सरकार-बढ़ रहा देह व्यापार”। यह बहुत दुःखद है।उत्तर प्रदेश को भाजपा ने किस गड्ढे में बैठा दिया। दोनों होटलों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जिसके विवरण निम्न है।
58070 रुपये, 17 मोबाइल फोन, 2 आगन्तुक रजिस्टर, 5 एटीएम कार्ड, 1क्यूआर कोड स्कैनर,
1स्वैप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, 3 प्रेस आईकोर्ड,
2 आधार कार्ड, 1 ड्राइवरी लाइसेंस, 1 कार वरना,
1 मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर

अन्य समाचार