सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में मराठी-हिंदी भाषा के मुद्दे को लेकर माहौल पहले से ही गर्म है। इसी बीच पुणे के एक कार्यक्रम में शाह सेना के एकनाथ मिंधे द्वारा `जय गुजरात’ का नारा लगाए जाने से नया विवाद खड़ा होने की संभावना है। पुणे के कोंढवा बुद्रुक में जयराज स्पोर्ट्स व कन्वेंशन सेंटर का कल उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में शाह सेना के एकनाथ मिंधे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने यहीं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कहा कि आज का दिन गुजराती समाज के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां किसी चीज की कोई कमी नहीं है, क्योंकि आप सभी लक्ष्मीपुत्र हैं। भाषण के अंत में एकनाथ मिंधे ने `जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात’ के नारे लगाए।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए `जय गुजरात’ के नारे को लेकर राज्य भर में एकनाथ शिंदे के खिलाफ तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। विपक्षी दलों की ओर से उनकी मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की जा रही है।
इस बयान पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डुप्लिकेट शिवसेना का असली चेहरा आज सबके सामने आ गया है। पुणे में इन महाशय ने अमित शाह के सामने `जय गुजरात’ का नारा लगाया है। अब क्या किया जाए? ऐसे व्यक्ति को गिन-गिनकर जूतों से मारना चाहिए, हजार मारने चाहिए और एक गिनना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा व्यक्ति महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में वैâसे रह सकता है? ऐसा सवाल भी उन्होंने किया।
