रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम पहले भारत में दो टेस्ट मैच खेलेगी, उसके बाद ३० नवंबर से वनडे सीरीज होगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे। अभ्यास करते हुए रोहित का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी फिटनेस और पहले से पतले नजर आने पर तारीफ कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने अंतिम दो वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और तीन मैचों में २०२ रन बनाकर ‘सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीता। माना जा रहा है कि रोहित २०२७ वर्ल्ड कप के लिए खुद को फिट रखना चाहते हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अभ्यास के दौरान उनके वजन कम होने और बेहतर फिटनेस ने सभी का ध्यान खींचा। फैंस उनकी मेहनत और समर्पण की खूब तारीफ कर रहे हैं।
