श्रद्धा कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर के बॉडीगार्ड का पैपराजी के साथ आक्रामक व्यवहार देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, शुक्रवार रात एक्ट्रेस को मुंबई के बांद्रा इलाके के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। वह हरे रंग की ड्रेस में अपने दो दोस्तों के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने शुरू किए, तो अचानक उनका बॉडीगार्ड बीच में आ गया। उसने न सिर्फ वीडियो बनाने से रोका, बल्कि एक फोटोग्राफर का वैâमरा छीनने की कोशिश भी की। बॉडीगार्ड फोन के वैâमरों पर हाथ रखकर जबरदस्ती करता नजर आया, जबकि श्रद्धा कपूर वहां मौजूद रहते हुए भी चुपचाप पूरा घटनाक्रम देखती रहीं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बॉडीगार्ड के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है।
