मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना और धनुष बाण पर बुधवार को सुनवाई!

शिवसेना और धनुष बाण पर बुधवार को सुनवाई!

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना पक्ष और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न पर सुप्रीम कोर्ट में आगामी बुधवार से अंतिम सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नेतृत्ववाली खंडपीठ लगातार दो दिन अंतिम बहस सुनेगी। कोर्ट ने नवंबर की सुनवाई में भी इस बात को स्पष्ट कर दिया था। शिवसेना पक्ष और धनुष-बाण किसका है? इसका पैâसला कोर्ट जल्द ही जाहिर कर सकता है। इसके संकेत मिल रहे हैं। इसलिए ‘गद्दार’ शिंदे गुट की धड़कने बढ़ गई हैं।

शिवसेना से गद्दारी करनेवाले  गुट को पक्ष का नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ देने के चुनाव आयोग के पैâसले को वर्ष २०२२ में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस संबंध में याचिका दायर की है। इसी के साथ ही शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने की बजाय योग्य घोषित करनेवाले विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पैâसले को भी शिवसेना के मुख्य प्रतोद व विधायक सुनील प्रभु ने चुनौती दी है। दोनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। इसके तहत २१ जनवरी से सुनवाई निश्चित की गई है। इस मामले पर नवबंर में पिछली सुनवाई हुई थी, उस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि २१ व २२ जनवरी को लगातार दो दिन अंतिम बहस सुनी जाएगी और दूसरे मामलों को सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा। शिवसेना के मामले को प्राथमिकता देने की बात को स्पष्ट करते हुए कोर्ट ने मास्टर को दोनों दिन अन्य मामले कार्यतालिका में सूचीबद्ध न करने का निर्देश दिया था। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है।
‘राष्ट्रवादी’ की भी सुनवाई निश्चित
सुप्रीम कोर्ट शिवसेना के साथ ही राकांपा के पक्ष और ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न कीr सुनवाई पर बहस सुनेगी। इसके मुताबिक, २१ जनवरी को सुनवाई निश्चित कर दी गई है। राकांपा के पक्ष और घड़ी चिह्न को लेकर शरद पवार ने याचिका दायर की है, जबकि अजीत पवार गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने की बजाय योग्य ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के पैâसले को जयंत पाटील ने चुनौती दी है। शिवसेना की बहस सुनने के बाद कोर्ट राकांपा की सुनवाई करेगी।

अन्य समाचार