मुख्यपृष्ठनए समाचारमराठवाड़ा में किसानों के लिए मैदान में शिवसेना! ...उद्धव ठाकरे की अगुवाई...

मराठवाड़ा में किसानों के लिए मैदान में शिवसेना! …उद्धव ठाकरे की अगुवाई में निकलेगा अक्रोश मोर्चा

सामना संवाददाता / मुंबई
लोगों को भोजन देनेवाले अन्नदाता बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गए हैं। उनकी खेती और जीवन दोनों ही जलमग्न हो गए हैं। सहायता की आस में किसान सरकार से गुहार लगा रहा है, लेकिन ‘महायुति’ उसकी पुकार सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में शिवसेना किसानों की मदद के लिए सड़कों पर उतर आई है। किसानों की आवाज बहरी सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से ११ अक्टूबर को मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर में विभागीय आयुक्त कार्यालय पर विराट आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व स्वयं शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे। यह जानकारी शिवसेना नेता अंबादास दानवे ने दी। अंबादास दानवे ने बताया कि बाढ़ आपदा से बर्बाद हुए किसानों को कर्जमाफी और प्रति हेक्टेयर ५० हजार रुपए की सहायता देने की मांग को लेकर शिवसेना ने मराठवाड़ा में बड़े आंदोलन का एलान किया है। इस आंदोलन की घोषणा उद्धव ठाकरे ने अपने दशहरा सम्मेलन में की थी।

अन्य समाचार