सामना संवाददाता / मुंबई
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को ताड़देव में जय भवानी प्रतिष्ष्ठान, शिवसेना शाखा क्रमांक २१५ और युवासेना के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर को बड़ी संख्या में रक्तदाताओं का प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम में दिनभर में २०३ लोगों ने रक्तदान किया।
ताड़देव स्थित अरविंद कुंज पदपथ, पेट्रोल पंप परिसर में यह भव्य रक्तादान शिविर आयोजित किया गया। शिवेसना नेता व सांसद अरविंद सांवत, उपनेता रवींद्र मिर्लेकर, विभागप्रमुख संतोष िंशदे, आशीष चेंबूरकर, महिला विभाग संगठिका युगंधरा सालेकर, दक्षिण मुंबई-समन्वयक माई परब, मलबार हिल विधानसभा संगठक अरिंवद बने, नगरसेवक विजय भणगे, नगरसेविका संपदा मयेकर, उप विभागप्रमुख सुजीत राणे, सुरेंद्र निगुडकर, शाखाप्रमुख वैभव मयेकर, प्रभाकर पाष्टे, राजेंद्र गायकवाड, समन्वयक किरण बालसराफ, गजानन भोसले, यशोदा कोटियन आदि गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान शिविर में सदिच्छा भेंट दी। शिवसेना उपनेता, रत्नागिरी-िंसधुदुर्ग-कोल्हापुर जिला संपर्कप्रमुख अरुण दुधवडकर के मार्गदर्शन में पूर्व नगरसेविका अरुंधति दुधवडकर, शाखाप्रमुख विजय पवार, युवासेना उपसचिव, हेमंत दुधवडकर, शाखा संगठिका सुप्रिया शेडेकर की अगुवाई में शिविर का आयोजन हुआ।
