मुख्यपृष्ठखेलछोटी पारी बड़ा धमाका!..`हिट मैन' ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए ६५०...

छोटी पारी बड़ा धमाका!..`हिट मैन’ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए ६५० छक्के…वडोदरा में १५ साल बाद टीम इंडिया की जीत से वापसी

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विजय का आगाज किया। भारत ने रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने ३०१ का टारगेट दिया, जिसे भारत ने ४९ ओवर में छह विकेट गंवाकर चेज किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधी हुई शुरुआत की। इस मैच में रोहित शर्मा ने भले ही २९ गेंद में २६ रन की छोटी पारी खेली, लेकिन उनकी इस छोटी पारी ने भी बड़ा धमाका कर दिया। दरअसल, हिटमैन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले और कोई खिलाड़ी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका। रोहित शर्मा अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ६५० छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने करियर के ५०६वें अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले की ५३९वीं पारी में ये उपलब्धि अपने नाम की। दुनिया का और कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इतने छक्के नहीं जड़ सका।​ रोहित शर्मा (२९ गेंदों में २६) ने कप्तान शुभमन गिल (७१ गेंदों में ५९) के साथ ३९ रनों की साझेदारी की। रोहित नौवें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। कोहली ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए ११८ रन जोड़े। गिल २७वें ओवर में पवेलियन लौटे।

अन्य समाचार