भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला क्रिकेट के इतिहास को बदल दिया और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारतीय टीम ने महिला एशिया कप २०२६ का आगाज थाईलैंड के खिलाफ किया और पहले ही मैच में मंधाना ने इतिहास रच दिया। मंधाना थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भाग्यशाली नहीं रहीं। उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स लगाने शुरू किए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वे रन आउट हो गर्इं और बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। हालांकि, अपनी १९ रनों की पारी में ही उन्होंने इतिहास रच दिया और सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गर्इं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।
