मुख्यपृष्ठस्तंभझांकी: मुख्य अतिथि मंजूर नहीं!

झांकी: मुख्य अतिथि मंजूर नहीं!

अजय भट्टाचार्य

नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के ४५० से ज्यादा छात्रों ने यूनिवर्सिटी के आने वाले दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। हालांकि, नालसर ने अभी तक तारीख का एलान नहीं किया है और न ही उनके आने की पुष्टि की है, लेकिन छात्रों ने दो हफ्ते पहले ही वाइस-चांसलर डॉ. श्रीकृष्ण देवा राव को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने नीट परीक्षा विवाद और कथित पुलिस बर्बरता के विरोध से जुड़ी सुनवाई के दौरान मुख्यन्यायाधीश की टिप्पणियों और व्यवहार का जिक्र किया, जिसमें वीडियो देखने का समय नहीं वाली टिप्पणी भी शामिल है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी से आग्रह किया कि वे निमंत्रण पर फिर से विचार करें और कोई भी अंतिम पैâसला लेने से पहले पास होने वाले बैच से सलाह-मशविरा करें।
सम्मान और सवाल
जिसे गोदी मीडिया जेम्स बांड बताती नहीं थकती और प्रधानजी व समर्थक मंडल जिसे धुरंधर समझते हैं। जो जैश ए मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को खुद कंधार छोड़कर आया हो और जिसके सुरक्षा सलाहकार रहते हुए देश में दो बड़े आतंकी हमले हुए हो, जिसके रहते भारतीय संसद पर पहली बार आतंकी हमला हुआ हो, जिसे आज तक ये न पता चला हो कि पुलवामा में इस्तेमाल हुआ ३०० किलो आरडीएक्स कहां से आया था। उस व्यक्ति को देश के गृहमंत्री ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार क्या इन्हीं उपलब्धियों के लिए दिया है? जवाबदेही कुछ नहीं, बस एक दूसरे की तारीफ करके एक दूसरे को सम्मानित करते रहो देश की सुरक्षा श्रीराम के भरोसे चल ही रही है।
फोटो फसाद
दिल्ली यात्रा पर बाबाजी के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों हाथ जोड़े सामने भक्त मुद्रा में बैठे थे। पता चला है कि उस फोटोग्राफर को बाबाजी मीडिया टीम से बाहर (निलंबित) कर दिया गया है। सालों से सेवा में था अखिलेश यादव के वक्त भी अपनी ड्यूटी करता था, बाबाजी के आने के बाद भी वही कर रहा था। फोटोग्राफर तो अलग अलग कोण से तस्वीरें लेता ही है। यही फोटो पत्रकारों के झुंड (ग्रुप) में भेज दिया गया और बवाल बढ़ने पर डिलीट भी कर दिया गया। बाबाजी यह भी पता करने में लगे हैं कि यही फोटो क्यों और किस अधिकारी ने भेजी क्योंकि फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीरों को विभागीय अधिकारी ही मिडिया के लिए चुनते हैं।
कब तक ताकतवरों को तारा जाएगा?
हर जुर्म में बस गरीब ही मारा जाएगा!!

अन्य समाचार