सोमप्रकाश` शिवम’ / मुंबई
रोमांच अब और बढ़ गया है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, ने हंटर सीज़न २ – टूटेगा नहीं तोड़ेगा का आधिकारिक ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग में अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने शो के एक बड़े पोस्टर को फाड़कर स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इस इवेंट में सबसे बड़ा सरप्राइज़ तब आया जब बाप जैकी श्रॉफ के लिए बेटा टाइगर श्रॉफ ने अचानक धमाकेदार एंट्री ली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने इस सीरीज़ के लिए अपना प्यार और समर्थन जताने के लिए खासतौर पर आकर सभी को चौंका दिया।
ट्रेलर में अगले अध्याय की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, गहरे भावनात्मक पल के साथ हंटर और सेल्समैन के बीच एक तीखा मुकाबला देखने को मिला। लॉन्च इवेंट में सीरीज़ के अन्य प्रमुख सदस्य, अनुषा दांडेकर, बरखा बिष्ट, अनंग देसाई, प्रमोद पाठक और माज़ल व्यास भी मौजूद थे। हंटर २ – टूटेगा नहीं तोड़ेगा का निर्देशन प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा ने किया है, और इसे सारेगामा इंडिया के फिल्म प्रभाग, यूडली फिल्म्स ने निर्मित किया है। यह सीरीज़ २४ जुलाई से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर विशेष रूप से मुफ्त में स्ट्रीम की जाएगी। सारेगामा इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ आनंद कुमार ने कहा, “हंटर – टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ के सीज़न १ को दर्शकों से मिला प्यार हमें यह दिखाता है कि उन्हें ऐसी एक्शन से भरपूर कहानियां पसंद हैं जिसे दिल से किया गया हो। अब सीज़न २ में सुनील शेट्टी फिर से विक्रम बनकर लौट रहे हैं और जैकी श्रॉफ रहस्यमय सेल्समैन की भूमिका में नज़र आएंगे, जिससे कहानी में एक नई और ज़ोरदार उर्जा जुड़ गई है। इस सीज़न की कहानी और भी गहराई तक जाती है, पहले से ज्यादा असर करती है, और ऐसा रोमांच देती है जो लंबे समय तक याद रहता है।
