मुख्यपृष्ठग्लैमरअपनी दुनिया की श्रीदेवी

अपनी दुनिया की श्रीदेवी

इसमें दो राय नहीं है कि श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा रही हैं, जो अपने छोटे से छोटे किरदार में भी जान डाल दिया करती थीं। हालांकि, उनके जाननेवाले तो यहां तक कहते हैं कि श्रीदेवी में मानो कोई स्विच था, जिसे वे अपने मनमुताबिक इस्तेमाल कर न सिर्फ एक्टिंग करती थीं, बल्कि लोगों से डील भी किया करती थीं। वैसे यह बात जगजाहिर है कि फिल्म के सेट पर वे अपने को-स्टार्स से एक दूरी बनाकर रखती थीं, फिर वो चाहे कोई भी कलाकार हों, लेकिन उनकी फिल्म ‘खुदा गवाह’ में उनके को-स्टार रहे किरण कुमार का कुछ और ही कहना है। हाल ही में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को याद करते हुए किरण कुमार ने बताया कि फिल्म के सेट पर श्रीदेवी किसी से बात करें या न करें, लेकिन उनसे बात जरूर करती थीं। बदले में वे भी सेट पर पहुंचते ही न सिर्फ उन्हें ग्रीट किया करते थे, बल्कि हर शॉट के बाद उनकी तारीफ भी करते थे। वैसे अपने समय की इस सुपरहिट फिल्म को तो आप सभी ने देखा होगा, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में किरण कुमार वाला किरदार अमरीश पुरी करनेवाले थे, लेकिन डेट्स न होने के कारण ये किरदार किरण कुमार की झोली में आ गिरा और श्रीदेवी से उनकी बॉन्डिंग मजबूत हो गई।

अन्य समाचार