मुख्यपृष्ठखेलदिल्ली की अंडर-१९ क्रिकेट टीम में चुना गया सुल्तानपुर का प्रणीत !

दिल्ली की अंडर-१९ क्रिकेट टीम में चुना गया सुल्तानपुर का प्रणीत !

-बाबू केएन सिंह क्रिकेट एकेडमी में कोच लकी से सीखे गुर

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

यूपी में अवध क्षेत्र के सुल्तानपुर शहर से निकलकर दिल्ली की अंडर-१९ क्रिकेट टीम में चयनित होनहार बिरवान क्रिकेटर प्रणीत तिवारी ने अपने घर-परिवार-शहर का नाम रोशन कर दिया है। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल का माहिर इस हरफनमौला खिलाड़ी के शुरुआती मैचों में ही बेमिसाल प्रदर्शन के जरिए क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यानाकर्षण कराने में कामयाब रहा।
बता दें कि सुल्तानपुर के ग्राम निजाम पट्टी पोस्ट केएनआई निवासी प्रणीत तिवारी के पिता पिंकल प्रकाश तिवारी सरकारी कम्पोजिट विद्यालय पूरे दशवत ब्लॉक कुड़वार में शिक्षक हैं। प्रणीत ने क्रिकेट का ककहरा स्थानीय क्रिकेट कोच दिलशाद अहमद लकी से बाबू केएन सिंह क्रिकेट अकादमी में प्राप्त किया। जिला, मंडल व राज्यस्तरीय क्रिकेट खेलते खेलते वे दिल्ली जा पहुंचे। अब वे दिल्ली की अंडर -१९ टीम का हिस्सा हैं। इनदिनों वे बिहार के खिलाफ चल रहे अपने पहले मैच में ही जलवा बिखेर रहे हैं। पहली पारी में अभी तक ४ विकेट ले चुके हैं। सुल्तानपुर के लिए यह दोहरी खुशी का समय है क्योंकि इसी वर्ष इसी अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कुशाग्र सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-२३ क्रिकेट टीम में हो चुका है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद,सदस्य गफ्फार अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने परनित की इस सफलता पर हर्ष जताया है।

अन्य समाचार