सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में आयोजित ग्लोबल इंपैक्ट फोरम (जीआईएफ) एडिशन 2′ की गाला नाइट में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को कल्चरल आइकन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एपी ग्लोबले की डायरेक्टर जाह्नवी पवार द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने पर खुशी जताते हुए सुनील शेट्टी ने इसे अपने दर्शकों के लंबे समय से मिल रहे प्यार का नतीजा बताया और आयोजकों का धन्यवाद किया। इस फोरम के पहले दिन भारत-ब्राजील और भारत-चीन के बीच लय, नृत्य, खेल, मार्शल आर्ट्स और पारंपरिक कलाओं के सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए सभ्यतागत विरासत का जश्न मनाया गया। साथ ही कार्यक्रम में कई दिग्गजों का भी आना हुआ। वहीं जाह्नवी पवार ने जोर देकर कहा कि सच्ची वैश्विक एकता राजनीति और अर्थशास्त्र से परे साझा संस्कृति, खेल और पारंपरिक ज्ञान को अपनाने से ही संभव है। यह गाला नाइट इस बात का प्रतीक बनी कि जब पुरानी विरासत को नई पीढ़ी द्वारा साझा और आगे बढ़ाया जाता है, तभी उसे सही मायने में समकालीन अर्थ मिलता है।
