मुख्यपृष्ठखेलदो छक्के जड़कर सूर्या ने की ‘हिटमैन’ की बराबरी

दो छक्के जड़कर सूर्या ने की ‘हिटमैन’ की बराबरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जानेवाला पहला टी२० मुकाबला भले ही बारिश की भेंट चढ़ गया हो, लेकिन भारतीय टी२० कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक दमदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टी२० इंटरनेशनल क्रिकेट में १५० छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह खास मुकाम हासिल करनेवाले सूर्यकुमार ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैâनबरा के मनुका ओवल में खेले गए पहले टी२० मैच के दौरान अपने नाम किया। जैसे ही उन्होंने मैच में अपना दूसरा छक्का जड़ा वह १५० छक्कों के खास क्लब में शामिल हो गए। इस लिस्ट में शामिल होना सूर्या के लिए काफी बड़ी बात है। यह खास मुकाम हासिल करनेवाले सूर्यकुमार यादव दुनिया भर के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में शामिल होनेवाले सबसे तेज बल्लेबाजों में से सूर्यकुमार एक हैं। आंकड़ों पर एक नजर डालें तो टी-२० में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने २०५ छक्के लगाए हैं।

अन्य समाचार