एक लंबे ब्रेक के बाद स्वरा भास्कर ने शो पति, पत्नी और पंगा से काम पर वापसी की है। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उन्होंने ऐसा प्रोजेक्ट चुना जिसे वह अपने नए रोल के साथ मैनेज कर सकें। स्वरा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी ट्विटर पर इमेज खराब है, इसलिए असल जिंदगी में उन्हें ज्यादा विनम्र रहना पड़ता है। उन्होंने माना कि एक आउटसाइडर होने के कारण अच्छे ऑफर्स हमेशा नहीं मिलते, लेकिन वे वही काम चुनती हैं जो उन्हें सही लगता है। एक्ट्रेस ने कहा कि आत्मविश्वासी महिलाओं से लोग अक्सर असहज होते हैं और उन्हें अपने बेबाक विचारों की कीमत चुकानी पड़ी है। फहद अहमद के साथ अपनी इंटरफेथ शादी पर उन्होंने कहा कि ‘फहद के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि मेरी पहले से अच्छी रेपुटेशन थी। पॉलिटिशियन्स के लिए आसान नहीं है ऐसी पत्नी होना जो काफी नॉइजी हो या अटेंशन अट्रैक्ट करती हैं।
