मुख्यपृष्ठसमाचारयोगीराज में मदरसे का तालिबानी फरमान...बाप से 13 साल की बेटी का...

योगीराज में मदरसे का तालिबानी फरमान…बाप से 13 साल की बेटी का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

मुरादाबाद के एक मदरसे ने 8वीं की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा। न जमा करने पर मदरसे से निकाल दिया। शुक्रवार को 13 साल की छात्रा के पिता ने वीडियो जारी कर आप बीती बयां किया। उन्होंने कहा- बेटी मेरे साथ अकेली थी, इसलिए मदरसे ने कहा कि उसका मेडिकल कराकर ले आओ, तभी एडमिशन होगा। अगर सर्टिफिकेट नहीं जमा किया गया तो उसे मदरसे से निकाल दिया जाएगा। मदरसे ने मेरी बेटी का चरित्र हनन किया है। पीड़ित परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि डाक से 14 अक्टूबर को शिकायती पत्र मिला था। पत्र मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। मामला पाकबड़ा क्षेत्र के जामिया असानुल बनात गर्ल कॉलेज (मदरसा) का है। छात्रा के पिता ने कहा, ‘मैं चंडीगढ़ में रहता हूं। 2024 में बेटी का लोधेपुर पाकबाड़े के पास स्थित जामिया असानुल गर्ल कॉलेज मदरसे में एडमिशन कराया। 7वीं की परीक्षाएं होने के बाद बेटी को घर बुला लिया।
इसी बीच मेरी पत्नी की मां बीमार पड़ गईं। उनकी देखभाल करने के लिए पत्नी प्रयागराज चल गईं। मायके से आने के बाद पत्नी बेटी को वापस मदरसे में छोड़ने गईं, लेकिन प्रबंधन ने वापस लेने से मना कर दिया। मदरसे के जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि उन्हें किसी फोन कॉल से सूचना मिली है कि पिता बेटी के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। इसी आधार पर आपकी बेटी को एडमिशन नहीं दे सकते। पहले आप बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवा के लाइए।’
छात्रा के पिता ने बताया, ‘जब मेरी पत्नी ने मदरसा प्रशासन से कहा कि अगर बेटी का एडमिशन नहीं लिया जा रहा, तो ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) दे दीजिए। इस पर मैनेजमेंट ने 500 रुपए लेकर टीसी फॉर्म भरवाया। मदरसे ने पत्नी से लिखवाया कि वह बेटी का मेडिकल कराना कराएंगी और सर्टिफिकेट जमा करेंगी। पत्नी प्रबंधन की मांग से काफी अपमानित हुईं। वह बेटी को लेकर घर चली आईं।’
पिता ने कहा, ‘मेरे पास टीसी का फॉर्म और भुगतान की दोनों स्लिप हैं। 21 अगस्त को पत्नी ने पैसे जमा किए थे, लेकिन प्रबंधन के लोगों ने अभी तक टीसी नहीं दी। टीसी न मिलने से किसी दूसरे स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा। झूठा इल्जाम लगाकर मेरी बच्ची की पढ़ाई रोक दी गई है। हमें मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं। बेटी मानसिक तनाव में है। इसके लिए प्रिंसिपल और मौलाना जिम्मेदार हैं। मैंने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी है।’
इस संदर्भ में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने दोका सामना को बताया कि जांच में बच्चे के पिता के साथ मार-पीट दुर्व्यवहार के अलावा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का मामला आया है। इसके लिये एक आरोपी शाहजहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हम लोगों ने कोर्ट से उसकी रिमांड मांगी है, यदि रिमांड मिल गयी तो और तथ्यों के खुलासे हो सकते हैं। लोधीपुर के एक मदरसा की शिकायत चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने की थी। मदरसे पर आरोप था कि बच्ची के कैरेक्टर पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। जबरदस्ती उसे मदरसे से बाहर किया गया। अभी जांच जारी है आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार