तमन्ना भाटिया अब सिर्फ साउथ फिल्मों की ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की भी चर्चित एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उनके डांस नंबर जैसे ‘आज की रात हो’ और ‘गफूर’ खूब पसंद किए गए। हाल ही में उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने कुछ महीनों में काफी वजन घटाया। इस पर कुछ पैंâस खुश हैं, जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वजन घटाने पर सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने इस पर साफ कहा कि वह वैâमरे के सामने बड़ी हुई हैं और उनका शरीर हमेशा से ऐसा ही रहा है। उन्होंने बताया कि उनके कर्व्स कहीं नहीं गए और उनका शरीर समय के साथ बदलता रहा है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि हर पांच साल में महिलाएं अपने शरीर में बदलाव देखती हैं, और लोगों को इसे समझने की जरूरत है।
