ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने ऐसा तूफान मचाया कि टीम इंडिया की विस्फोटक बल्लेबाजी के सारे दावे हवा हो गए। ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक (४९ गेंदों में १०७ रन) और माइकल ब्रेसवेल की आतिशी पारी (२५ गेंदों में ६५ रन) ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने महज ४० गेंदों में ११५ रन ठोककर मैच का रुख ही पलट दिया। न्यूजीलैंड ने २० ओवर में २५९ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों की गाड़ी १७२ रनों पर ही दम तोड़ गई और टीम को ८७ रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जैकब डफी ने चार ओवर में २३ रन देकर चार विकेट झटके। भारत की शुरुआत तो ऐसी बिगड़ी कि पहले ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन लौट गए। ईशान खाता भी नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर भी टिक नहीं पाए।
