मुख्यपृष्ठनए समाचार`तेजस्वी प्रण'...`हमारी सरकार आई तो २० महीनों में सरकारी नौकरी पक्की!'

`तेजस्वी प्रण’…`हमारी सरकार आई तो २० महीनों में सरकारी नौकरी पक्की!’

-महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। महागठबंधन ने अपने इस घोषणा-पत्र का नाम बिहार का ‘तेजस्वी प्रण’ दिया है। इस मौके पर महागठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महागठबंधन के इस साझा घोषणा-पत्र में पिछले कुछ दिनों में तेजस्वी यादव द्वारा किए गए चुनावी वादों को संकलित किया गया है। घोषणा-पत्र में कहा गया है कि `इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनते ही २० दिनों के अंदर राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अधिनियम लाया जाएगा। सभी जीविका दीदियों को स्थाई किया जाएगा और उन्हें शासकीय सेवक का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही उनका वेतन ३०,००० रुपए महीना किया जाएगा। साझा घोषणा-पत्र जारी करने के दौरान तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, पवन खेड़ा, दीपांकर भट्टाचार्य, अखिलेश सिंह मंच पर मौजूद थे। मंच पर तेजस्वी की बड़ी तस्वीर के साथ राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं की तस्वीर भी मौजूद थीं।
घोषणापत्र जारी करने पर महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें केवल सरकार ही नहीं बनानी, बल्कि बिहार को बनाने का काम करना है। आज महागठबंधन के सभी साथियों ने मिलकर बिहार के लोगों के सामने संकल्प पत्र रखा है। बिहार वैâसे बनेगा, रोडमैप क्या होगा, ये सारी बातें हमलोगों ने आप लोगों के समक्ष रखा है।
`हर एक संकल्प हम पूरा करेंगे’
वहीं, वीआईपी प्रमुख और महा गठबंधन की तरफ से उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमने एक नया बिहार बनाने के लिए संकल्प-पत्र जारी किया है। अगले ३०-३५ सालों तक हमें बिहार की जनता के बीच रहना है, सेवा करनी है। हमने आज जो संकल्प लिया है हर एक संकल्प हम पूरा करेंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी सबसे अधिक १४३ सीटों पर, कांग्रेस ६१, वीआईपी १५, तीनों वामपंथी दल ३३ पर और भारतीय समावेशी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

अन्य समाचार