मुख्यपृष्ठसमाचारवाराणसी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, प्रधानमंत्री...

वाराणसी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, प्रधानमंत्री की पतंग उड़ाने की घटना को लेकर जताया विरोध

उमेश गुप्ता / वाराणसी

मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पतंग उड़ाने की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस और अन्य थानों की फोर्स कार्यालय के बाहर तैनात कर दी गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मैदागिन चौराहे पर हनुमान जी मंदिर के पास हनुमान चालीसा पाठ और चक्का जाम करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कार्यकर्ताओं को अपना कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही आयोजित करना पड़ा, जहाँ उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

अन्य समाचार