मुख्यपृष्ठनए समाचारनपा, नगर पंचायत चुनावों का शुरू हुआ रणसंग्राम ...शिवसेना की गरजेगी तोप!...

नपा, नगर पंचायत चुनावों का शुरू हुआ रणसंग्राम …शिवसेना की गरजेगी तोप! …उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे सहित ४० स्टार प्रचारकों की घोषणा

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों का रणसंग्राम शुरू हो गया है। इन चुनावों के प्रचार के लिए शिवसेना की तोप अब हर जगह गरजेगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवसेना ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे सहित ४० लोगों के नामों की घोषणा शिवसेना ने कल की। इन चुनावों के लिए शिवसेना के ४० स्टार प्रचारकों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई है। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे, शिवसेना नेता सुभाष देसाई, शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत, शिवसेना नेता अनंत गीते, चंद्रकांत खैरे, सांसद अरविंद सावंत, विधायक भास्कर जाधव, सांसद अनिल देसाई, विनायक राऊत, राजन विचारे, विधायक एड. अनिल परब, सुनील प्रभू, अंबादास दानवे का इसमें समावेश है।

अन्य समाचार