मुख्यपृष्ठनए समाचारठेकेदारों की उपेक्षा से शहर की सुरक्षा खतरे में!..सीसीटीवी कैमरा परियोजना के...

ठेकेदारों की उपेक्षा से शहर की सुरक्षा खतरे में!..सीसीटीवी कैमरा परियोजना के मनपा के ठेकेदारों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

सुरेश गोलानी / मुंबई

बड़े ही गाजे-बाजे के साथ मीरा-भायंदर महानगरपालिका द्वारा शुरू की गई क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों का जाल बिछाने वाली परियोजना अब ठेकेदारों की कथित मनमानी के चलते सवालों के घेरे में है। शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मनपा ने पुलिस विभाग के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों के अलावा छात्रों की सुरक्षा हेतु अपने विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी।
इस काम के लिए ठेकादारों की नियुक्ति की गई और कैमरे लगने शुरू हुए। पिछले साल सितंबर में कैमरों द्वारा स्ट्रीम किए गए लाइव फीड की निगरानी के लिए भायंदर-पूर्व में एकीकृत नियंत्रण और कमांड (आईसीसी) यूनिट की स्थापना भी की गई। लेकिन ठेकेदारों पर मनमानी कार्यप्रणाली और ठेके में उल्लेखित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लग रहें हैं। इसका खुलासा पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश अग्रवाल ने मनपा आयुक्त राधा बिनोद शर्मा को लिखे अपने पत्र में किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी प्रणाली लागू करने का कार्य तथा उसके रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए निर्धारित शर्तों का ठेकेदार द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है।
बदल गए कैमरों के एंगल
अग्रवाल के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को एक महीने तक सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर सीडी में उपलब्ध कराने के अलावा डीवीआर का सर्विस रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसका ठेकेदार द्वारा कथित रूप से उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों का ऑडिट कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अग्रवाल ने ये भी आरोप लगाया कि बरसात और तेज हवा के कारण कुछ कैमरों के एंगल बदल गए हैं और कुछ क्षतिग्रस्त भी हुए हैं, जिनका संज्ञान लेना बहुत जरूरी है।
रिपोर्ट पेश करें ठेकेदार
मनपा के सीसीटीवी विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए ठेकादार को आदेशित किया गया है। ठेकेदारों से कहा गया है कि सात दिनों की भीतर जहां भी कैमरों लगे हैं, वहां इंस्पेक्शन कर रख-रखाव और मरम्मत का काम पूरा करें। साथ ही ये सुनिश्चित करें कि सभी वैâमरे ठीक से काम कर रहे हैं और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अन्य समाचार