मुख्यपृष्ठनए समाचारआचार संहिता विकास में बड़ी बाधा... स्थानीय निकायों से होने वाले विधान...

आचार संहिता विकास में बड़ी बाधा… स्थानीय निकायों से होने वाले विधान परिषद चुनाव खत्म करो!.. भाजपा नेता मुनगंटीवार की मांग

सुनील ओसवाल / मुंबई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने स्थानीय निकायों के माध्यम से होने वाले विधान परिषद चुनावों को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा है कि बार-बार लगने वाली आचार संहिता के कारण विकास कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
पत्रकारों से बातचीत में मुनगंटीवार ने कहा कि स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के जरिए विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव कराने की प्रणाली अब अप्रासंगिक हो चुकी है। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति को विधायक बनना है तो उसे सीधे जनता के बीच जाकर जनादेश प्राप्त करना चाहिए। सीमित संख्या में नगरसेवकों या स्थानीय प्रतिनिधियों के वोटों के आधार पर विधान परिषद में पहुंचना लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। मुनगंटीवार ने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में ऐसी व्यवस्था नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में यह प्रणाली अभी भी जारी है। इसके कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर राजनीतिक दबाव बढ़ता है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा होते हैं।

अन्य समाचार