मुख्यपृष्ठग्लैमरकास्टिंग का काला सच

कास्टिंग का काला सच

टीवी और ओटीटी की दुनिया में फिर से कास्टिंग काउच और पैसों के बदले रोल देने का मुद्दा सुर्खियों में है। ‘अब होगा हिसाब’ से ओटीटी डेब्यू कर रहीं निमृत कौर अहलूवालिया ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने खुद तो ऐसा अनुभव नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री में कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स द्वारा रोल के बदले पैसे मांगने की बातें सामने आती रही हैं। निमृत ने साफ कहा कि उनके कुछ दोस्तों के साथ ऐसा हो चुका है, जो बेहद परेशान करने वाला अनुभव था। हालांकि, उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ क्योंकि शुरुआत से ही उन्हें एक मजबूत टीम और सही एजेंट्स का सपोर्ट मिला। मिस इंडिया २०१८ की टॉप-१२ फाइनलिस्ट रह चुकीं निमृत ने यह भी माना कि यह इंडस्ट्री का एक कड़वा सच है, जिसे पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे मामले अभी भी सिस्टम का हिस्सा बने हुए हैं।

अन्य समाचार