मुख्यपृष्ठअपराधयोगी सरकार की नाक के नीचे चल रहा था खेल... वर्जिनिटी सर्टिफिकेट...

योगी सरकार की नाक के नीचे चल रहा था खेल… वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने वाले देशभर की लड़कियां करती हैं पढ़ाई, जांच में खुले कई राज

सामना संवाददाता / मुरादाबाद

यूपी के मुरादाबाद जिले में वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगनेवाला मदरसा चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ही दिन पहले इस मदरसे में एक परिजन अपनी १३ साल की बच्ची का दुबारा एडमिशन कराने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर उनके बच्ची का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांग लिया गया था। यह सब खेल योगी सरकार की नाक के नीचे चल रहा था। मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा और एडमिशन इंचार्ज का दायित्व संभाल रहे मौलाना शाहजहां ने इस वर्जिनिटी सर्टिफिकेट के मुद्दे पर कहा, ‘मुझे सूचना मिली कि छात्रा के अपने पिता के साथ अवैध संबंध बन गए हैं इसलिए उसे मदरसे में री-एंट्री से पहले अपने वर्जिन होने का सबूत देना होगा। जिस छात्रा का एडमिशन कराना था वह १३ साल की है और वह चंडीगढ़ की रहनेवाली है। वह इस मदरसे में कक्षा ७वीं में थी, लेकिन अब नए सत्र में उसे ८वीं में जाना था।’
अगस्त महीने में वो छुट्‌टी लेकर अपने पिता के घर चंडीगढ़ गई थी। इसी दरम्यान लड़की की मां अपनी बीमार मां का हालचाल लेने प्रयागराज चली गई। इस वजह से छात्रा अपने पिता के साथ घर पर अकेली रही थी। छुट्‌टी के बाद लौटी तो मदरसा प्रबंधन ने ये अजीबोगरीब और वाहियात शर्त रख दी।
छात्रा की मौसी ने किया था कॉल
मदरसा प्रबंधन का दावा है कि खुद को छात्रा की मौसी बतानेवाली एक महिला ने कॉल करके कहा था कि छात्रा अपने पिता के साथ घर पर अकेली रही। इस दौरान उसके अपने पिता से संबंध बन गए। इसी बेस पर उसका वर्जिनिटी टेस्ट मांगा गया था।
मौलाना भेजा गया जेल
फिलहाल, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मौलाना को जेल भेज दिया है और मामले में छानबीन कर रही है, वहीं मुकदमे में नामजद मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा की पुलिस को तलाश है। पता चला है कि अभी ९ दिन पहले ही रहनुमा ने एक बच्चे को जन्म दिया है इसलिए पुलिस इस मामले में उसकी गिरफ्तारी से पहले के कानूनी पहलुओं पर विधिक राय ले रही है।
विदेश से आता है पैसा
मदरसा मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के पास स्थित जामिया एहसानुल बनात इंटर कॉलेज छात्राओं की शिक्षा और परवरिश का काम कर रहा है। मदरसा अरब देशों से मिलनेवाली जकात की मदद से चलता है और छात्राओं के लिए परिसर में ही हॉस्टल की सुविधा है।

अन्य समाचार