मुख्यपृष्ठनए समाचारसेना के बजट में सरकार ने की `सेंधमारी!'

सेना के बजट में सरकार ने की `सेंधमारी!’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

-राहुल गांधी का पीएम पर जोरदार हमला

-जवानों के बजाय अडानी की जेब भर रहा केंद्र

`देश के करोड़ों युवा सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा का सपना देखते हैं और इसके लिए वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं। लेकिन मोदी सरकार ने चार साल की अस्थायी नौकरी देकर युवाओं के भविष्य को अनिश्चितता में धकेल दिया है।’

-जवानों के बजाय अडानी की जेब भर रहा केंद्र
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना के जरिए सेना के बजट में कटौती कर जवानों के भविष्य से समझौता किया जा रहा है। ऑनलाइन संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा जरूरतों से ज्यादा चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि रक्षा बजट का पैसा सैनिकों की मजबूती के बजाय बड़े कॉर्पोरेट घरानों की जेब भरने में लगाया जा रहा है। राहुल के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अग्निवीर योजना को लेकर सियासी बहस तेज होने के आसार हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रक्षा बजट का उपयोग सेना को मजबूत करने के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हित साधने में कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा बजट का पैसा सैनिकों पर खर्च करने के बजाय अडानी जैसे अरबपतियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। इसी सोच के तहत अग्निवीर जैसी योजना लागू की गई है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अग्निवीर योजना देश की सेना को कमजोर करने और रक्षा बजट का पैसा उद्योगपति गौतम अडानी जैसे चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाई गई है। ऐसा गंभीर आरोप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगते हुए जोरदार हमला बोला है। उत्तराखंड में एक सभा को ऑनलाइन संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना भारतीय सशस्त्र बलों की मूल भावना और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई अग्निवीर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाता है, तो उसके परिवार को नियमित सैनिकों जैसी सुरक्षा और सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं?
भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है
राहुल गांधी ने दावा किया कि एक तरफ भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है और दूसरी तरफ ‘सिस्टम’ के भीतर ही `संस्थागत विद्रोह’ हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने वाले कवच को ही हटा दिया है।
अब एक साल भी पीएम नहीं होंगे मोदी?
राहुल गांधी ने कहा, `आपको क्या लगता है कि चुनाव आयुक्त को डर नहीं लगेगा कल क्या होनेवाला है। सिस्टम अंदर से हिल रहा है। मेरे पास सिस्टम के अंदर से पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उनके बेटे, मंत्रियों, अजीत डोभाल सबक बारे में जानकारी आती रहती है। मेरे अंदाज से पीएम मोदी एक साल के अंदर प्रधानमंत्री नहीं होंगे।

अन्य समाचार