रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
विश्व की प्रतिष्ठित सेवा संस्था लायंस क्लब मुंबई द्वारा समाजसेवा को समर्पित सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत मुंबई और उसके उपनगरों के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद नागरिकों के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सेवा सप्ताह के दौरान पानी के प्याऊ लगाने से लेकर साइकिल वितरण, कंबल वितरण और नि:शुल्क मेडिकल कैंप जैसे विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस क्रम में विरार स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित किए गए, वहीं वसई के एक विद्यालय में छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, ताकि उनकी शिक्षा में सहयोग मिल सके। जोगेश्वरी क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए पीने के पानी का प्याऊ शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न इलाकों में मेडिकल कैंप आयोजित कर आम नागरिकों की स्वास्थ्य जांच, उपचार तथा नेत्र परीक्षण कर चश्मों का वितरण भी किया जा रहा है।
लायंस डिस्ट्रिक्ट 3231 ए-3 के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा सप्ताह में लायंस गवर्नर मनोज बाबुर, मेडिकल कैंप के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. आर. जी. राव, वी डी जी विकास सराफ, लायन राजेश अग्रवाल, जीएसटी चेयरपर्सन लायन तस्नीम हरियानवाला, लायन हनुमंत भोसले, लायन राजन शाह, जोन चेयरपर्सन सोमा सिन्हा, लायन श्रद्धा मोरे, पूर्व पीडीजी रामास्वामी, पूर्व पीडीजी अजीत जैन सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा सप्ताह के माध्यम से लायंस क्लब ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।
