मुख्यपृष्ठसमाचारलिव-इन पार्टनर का गला रेतनेवाले हैवान को दबोचा

लिव-इन पार्टनर का गला रेतनेवाले हैवान को दबोचा

जेदवी / मुंबई

रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की एक और दर्दनाक घटना मुंबई के मालवणी इलाके से सामने आई है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही ३३ वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर फरार हुए आरोपी को मुंबई पुलिस ने आखिरकार असम से दबोच लिया है। आरोपी पर अवैध संबंधों के शक में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला पश्चिम बंगाल के २४ परगना जिले की रहने वाली थी और मुंबई में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं २९ वर्षीय आरोपी उसके साथ मालवणी स्थित किराए के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक ने उसे इस हद तक पहुंचा दिया कि उसने २० मई २०२६ को धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर को बाहर से ताला लगाकर असम फरार हो गया। दो दिन बाद, २२ मई को घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला का शव बरामद हुआ। इस भयावह दृश्य से इलाके में सनसनी पैâल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तकनीकी निगरानी और अन्य जांच संसाधनों की मदद से आरोपी का लगातार पीछा किया और असे दबोच लिया।

अन्य समाचार