मुख्यपृष्ठअपराधकलियुगी बाप की हैवानियत... नादान लड़की ने ९ साल तक झेला नरक!.....

कलियुगी बाप की हैवानियत… नादान लड़की ने ९ साल तक झेला नरक!.. ७ साल की बच्ची से १६ की उम्र तक दिंरदगी

सामना संवाददाता / मुंबई

एक कलियुगी पिता अपनी सगी बेटी के साथ ९ साल तक दिंरगी करता रहा। बेटी महज ७ साल की थी, तभी से पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया था। पिता ने बच्ची को इस कदर डरा-धमका कर रखा था कि वह खामोशी से दर्द सहती रही, जब वह १६ साल की हुई तब उसने हैवान बाप की हैवानियत का खुलासा किया। रोंगटे खड़े कर देने वाली हकीकत जानकर हर कोई दंग है। आरोपी की पत्नी घर में रोज के झगड़ों से तंग आकर ५ साल पहले अलग हो गई थी। उसके बाद से बाप सालों से घर में बेटी का बार-बार यौन शोषण करता था और धमकियां देकर चुप कराता था। पुलिस ने कलियुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ५५ साल का आरोपी पिता २०१६ से अपनी १६ साल की बेटी का यौन शोषण कर रहा था, जब वह सात साल की थी। पुलिस ने कहा कि लड़की ने हिम्मत करके अपने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने दावा किया कि वह कई सालों से उनके घर पर बार-बार यौन शोषण और धमकियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। आरोपी पिता का न्यू पनवेल में एक हार्डवेयर स्टोर है। उसकी पत्नी पिछले पांच सालों से घर में अक्सर होने वाले झगड़ों से तंग आकर अलग रहने का पैâसला कर लिया था। मां के अलग होने के बाद पीड़ित लड़की, उसका बड़ा भाई और बहन अपने पिता के साथ रहते थे। शिकायत के मुताबिक लड़की ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में तब तक नहीं बताया जब तक वह समझदार नहीं हुई, क्योंकि पिता ने उसे मार डालने की धमकी दे रखी थी।१६ साल की होने के बाद पीड़िता ने साहस जुटाया और पुलिस के सामने पिता की काली करतूत की हकीकत खोल दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पिता गिरफ्तार
पुलिस ने ५५ वर्षीय आरोपी पिता को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपनी ही १६ वर्षीय बेटी के साथ वर्षों तक यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के बाद न्यू पनवेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

अन्य समाचार