मुख्यपृष्ठनए समाचार३५ संगीन मामलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार...प्रेमिका के घर छिपा था ‘मकोका’ का...

३५ संगीन मामलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…प्रेमिका के घर छिपा था ‘मकोका’ का मोस्ट वांटेड!.. १२ जनवरी तक मिली पुलिस हिरासत

जेदवी / मुंबई

प्रेमिका के चक्कर में आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गया ३५ गंभीर अपराधों में वांछित कुख्यात अपराधी वैâलाश उर्फ केपी। पुलिस उपायुक्त परिमंडल-१ की टीम ने एक साल की कड़ी मेहनत के बाद मकोका कोर्ट के फरार आरोपी को दबोच लिया। आरोपी जेल में रहते हुए भी नए-नए चोरों की टोली बनाकर बड़े अपराधों की साजिश रचता था।
डीसीपी परिमंडल-१ डॉ. प्रवीण मुंडे के अनुसार, ६ जनवरी २०२५ की रात करीब १०:३० बजे माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई थी। ३-४ अज्ञात बदमाशों ने शिकायतकर्ता को रोका, मारपीट की और उसके भतीजे पर दो गोलियां दागकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपी करीब ४७,२७,००० मूल्य के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
इस मामले में मकोका समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड वैâलाश उर्फ केपी ५४, निवासी उल्हासनगर, ठाणे है, जिसके खिलाफ मुंबई, ठाणे, नई मुंबई, पुणे, धुले समेत कुल ३५ गंभीर अपराध दर्ज हैं।
कैलाश ने रची थी साजिश
पुलिस ने पहले इस गिरोह से जुड़े दो नामी चोरों को गिरफ्तार किया, जिन पर मुंबई में ही १० से अधिक अपराध दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि पूरी साजिश वैâलाश ने रची थी, जो नागपाड़ा थाने में दर्ज मकोका केस में भी वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि वैâलाश जेल में रहते हुए भी चोरों की नई-नई गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम दिलवाता था, जिससे वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।
लगातार ठिकाने बदलता रहा केपी
सहायक पुलिस आयुक्त जगदीश कुलकर्णी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगातार ठिकाने बदलता रहा। आरोपी की तलाश के लिए डीसीपी डॉ. प्रवीण मुंडे के नेतृत्व में विशेष पुलिस दल गठित किया गया, जिसने करीब एक साल तक उसका पीछा किया।
ठाणे में छिपे होने की मिली सूचना
आखिरकार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी ठाणे में अपनी प्रेमिका के यहां छिपा हुआ है और रायगढ़ जिले के नेरल बाजार में आने वाला है। पुलिस ने वेश बदलकर सादे कपड़ों में जाल बिछाया और बाजार में संदिग्ध को घेरकर धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से १ पिस्तौल, ०५ जिंदा कारतूस और चोरी के लगभग २० लाख रुपए बरामद हुए।

अन्य समाचार