मुख्यपृष्ठसमाचार‘रिदम इन लाइट्स’ कार्यक्रम ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी

‘रिदम इन लाइट्स’ कार्यक्रम ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी

राजेश सरकार / प्रयागराज

सेंट जॉन्स अकादमी औद्योगिक क्षेत्र के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम की धूम रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के मुदित चंद्रा, निदेशक इनेस दंपति प्रधानाचार्य डॉ. जेड रिजवी सहित संकाय सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ इरशाद अकबर के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुतियों का मनमोहक मिश्रण देखने को मिला। ‘द सिम्फनी ऑफ वर्चुज’ थीम पर आधारित ‘रूट्स ऑफ विजडम’, ‘वॉयस एंड स्टेप्स ऑफ हार्मनी’, ‘हार्मनी फॉर ह्यूमैनिटी’ और ‘रिदम इन लाइट्स’ जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रंग-बिरंगे परिधानों और सधे हुए प्रदर्शन ने शाम को यादगार बना दिया। हिंदी कवि सम्मेलन ‘हंसी के गुलगुले’ में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनाएं सुनाकर साहित्यिक वातावरण बनाया। वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘बूढ़ी काकी’ और फैशन शो ‘कॉस्मिक कॉउचर’ भी विशेष आकर्षण रहे, जिनमें संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखा। मुख्य अतिथि चंद्रा ने छात्रों को समग्र शिक्षा अपनाने और निष्ठा व उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

अन्य समाचार