मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी राज में बेधड़क चल रहा है `वसूली सिस्टम'! ...भाजपा सरकार के...

मोदी राज में बेधड़क चल रहा है `वसूली सिस्टम’! …भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आकर लॉजिस्टिक ने भारत से समेटा कारोबार

बार-बार रिश्वत मांगने से तंग आ गई थी कंपनी

‘भारत में अब कारोबार करना आसान नहीं, बल्कि जोखिम भरा है।’ यह बयान किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का नहीं, बल्कि चेन्नई स्थित लॉजिस्टिक कंपनी विन्ट्रैक इंक का है, जिसने चेन्नई कस्टम विभाग पर रिश्वतखोरी और लगातार उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी ने कहा है कि ऐसे हालात में भारत में कारोबार जारी रखना मुश्किल हो गया है।
कंपनी की इस शिकायत के बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय हरकत में आया है। मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से विन्ट्रैक इंक कंपनी ने अपना कारोबार भारत में बंद कर दिया है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि कस्टम डिपार्टमेंट उनसे बड़ी घूस ले रहा था और घूस न देने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। साफ है, नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार ने व्यापार और व्यापारियों को तबाह कर दिया है। पूरे सिस्टम में वसूली का खेल चल रहा है, धन की उगाही हो रही है। मोदी राज में `वसूली सिस्टम’ जोरों पर है।

अन्य समाचार