सामना संवाददाता / प्रतापगढ़
वर्षों से खड़ंजे पर आने-जाने को मजबूर लाल प्रताप उर्फ लल्लू बैस की खुशी का कल ठिकाना उस समय न रहा, जब पूरी विधानसभा के लाडले व युवाओं के आइडियल जिला पंचायत सदस्य उमा कमलेश सिंह के प्रतिनिधि व पुत्र गणेश प्रताप सिंह उर्फ काशी ने अपने अथक प्रयासों से बड़े मुंशी साईं के घर से लल्लू बैस के घर तक सीसी सड़क का निर्माण करके पूरे बैसान का सपना साकार कर दिखाया। नहीं तो इसके पहले इन सबके घर तक चारपहिया आने के लिए खेत-मेड़ बगैर डंके नहीं पहुंच सकती थी। काशी सिंह इसमें अपने पूर्वजों सूर्यपाल सिंह, पारसपाल सिंह व भगवानदीन सिंह का मान रखते हुए अपने मान-दान का मान रखते हुए गद्दी पर आए बैस परिवार की समस्या का निवारण कर दिखाया। अपने पुराने घरवाले बड़े मुंशी साई, गुलाब सिंह, चक्रधारी सिंह, रिंकू सिंह, मदन सिंह छोटे मुंशी, यूपीपी प्रशांत सिंह, राहुल सिंह, छोटू सिंह व अर्क-अरुष की खुशी का भी ध्पयान रखते हुए निर्माण करा दिया। इस पर काशी सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की चहुंओर चर्चा हो रही है। इस पर बैस का व उनके पुराने घरवाले काशी सिंह को मुंबई व गुजरात से इंजीनियर दिनकर सिंह ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया है।
