मुख्यपृष्ठग्लैमरनाम के पीछे छुपा राज

नाम के पीछे छुपा राज

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का १७वां सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इस समय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में कॉमेडी के दो बड़े सितारे, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर, हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड में दोनों कॉमेडियन अपनी मजेदार बातचीत और हंसी-मजाक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कृष्णा अभिषेक ने इस दौरान अपने नाम बदलने की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें ‘अभिषेक’ नाम दिया था, क्योंकि वे अमिताभ बच्चन के बड़े पैâन थे। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, उनकी पीआर टीम ने नाम बदलने की सलाह दी, क्योंकि अभिषेक बच्चन पहले से ही एक स्टार बन चुके थे। अंतत: कृष्णा भक्त होने के कारण उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘कृष्णा अभिषेक’ रख लिया।

अन्य समाचार