मुख्यपृष्ठखेलवैभव के पैरों में छुपा राज

वैभव के पैरों में छुपा राज

१४ साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी एक बार फिर चर्चा में है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में १४ नवंबर को यूएई के खिलाफ उन्होंने ४२ गेंदों में १४४ रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से लगातार छक्के निकले, जिससे यूएई के गेंदबाज पूरी तरह परेशान रहे। वैभव ने अपनी पारी में ११ चौके और १५ छक्के लगाए, जिससे उनकी स्ट्राइक रेट ३४२.८५ रही। उनके लंबे और ताकतवर शॉट्स का रहस्य उनके मजबूत पैरों और ग्लूट मसल्स में छिपा है, जो उन्हें पावर और बैलेंस देते हैं। इसके अलावा, वैभव के मजबूत हाथ भी गेंद को लंबा भेजने में मदद करते हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह की ताकत और तकनीक उनके खेल को और भी खास बनाती है, जिससे वह अपने प्रदर्शन से दर्शकों और विशेषज्ञों दोनों को प्रभावित कर रहे हैं।

अन्य समाचार