करिश्मा कपूर ५१ साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और दमकती त्वचा के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। जहां आजकल लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, वहीं करिश्मा अपनी त्वचा की चमक का श्रेय एक बेहद साधारण घरेलू नुस्खे को देती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने स्किनकेयर रूटीन में चेहरे पर घी लगाती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें बचपन से ही अपनी दादी के देसी नुस्खों पर भरोसा रहा है और आज भी वे प्राकृतिक तरीकों को प्राथमिकता देती हैं। करिश्मा का मानना है कि घी जैसी प्राकृतिक चीजें त्वचा को भीतर से पोषण देती हैं और उसे लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं। उनका यह ब्यूटी सीक्रेट अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
