मुख्यपृष्ठग्लैमरधारावाहिक ‘संस्कार’!..पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की खूबसूरत दास्तान

धारावाहिक ‘संस्कार’!..पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की खूबसूरत दास्तान

सामना संवाददाता / मुंबई

प्रसिद्ध फिल्मकार के.सी. बोकाडिया और राजेश बोकाडिया के बैनर तले डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक ‘संस्कार’ आज के दौर में पारिवारिक मूल्यों, आपसी विश्वास और भारतीय संस्कृति को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतार रहा है। अमन वर्मा, महेश ठाकुर, जरीना वहाब और मुग्धा गोडसे जैसे 35 से अधिक अनुभवी कलाकारों की सजी इस श्रृंखला में संयुक्त परिवार के ताने-बाने और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखा गया है। इसके अलावा, उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति की सुरीली आवाज़ में सजे गीत तथा बनारस, जयपुर और कश्मीर जैसी मनमोहक लोकेशन इस धारावाहिक को दृश्यात्मक और भावनात्मक रूप से बेहद खास बनाती हैं। के.सी. बोकाडिया के शानदार निर्देशन और बीएमबी प्रोडक्शंस के विजन के चलते यह धारावाहिक दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बना रहा है, जहाँ लोग इसकी कहानी, संवाद और सकारात्मक संदेश की जमकर सराहना कर रहे हैं। ‘सरदार: द गेम चेंजर’ के बाद निर्माताओं की यह सार्थक प्रस्तुति पारिवारिक मनोरंजन का एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे दर्शक 4 स्टार की रेटिंग के साथ भरपूर प्यार दे रहे हैं और आने वाले समय में दर्शकों को ‘रक्षाबंधन’ जैसे और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे।

अन्य समाचार