मुख्यपृष्ठअपराधशादी के नाम पर ‘सेक्स टेस्ट’ का जाल!

शादी के नाम पर ‘सेक्स टेस्ट’ का जाल!

-‘प्लेबॉय’ बनकर खुद ही पहुंचा दूल्हा
-महिला डॉक्टर की लूटी इज्जत
-नालासोपारा से आरोपी गिरफ्तार

फिरोज खान / मुंबई

पहले इश्क, मोहब्बत और दौलत के नाम पर महिला की इज्जत लूटी जाती थी, लेकिन अब रेप करने का जो नया तरीका सामने आया है उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी ने महिला को पहले ये बताया कि वह आईटी इंजीनियर है और ३७ लाख का पैकेज, मुंबई में फ्लैट होने की बात कही। आरोपी ने शादी से पहले जो शर्त रखी उसे जानकार हर कोई सन्न है। आरोपी ने महिला डाक्टर से शर्त रखी कि शादी से पहले वह उसकी सेक्स की कार्यक्षमता, जिस्मानी तालमेल और यौन इच्छा की टेस्टिंग करना चाहता है। यह टेस्टिंग प्लेबॉय के जरीए शारीरिक संबंध बनाने के बाद ही होगी। वह भी संबंध बनाने के वीडियो के साथ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारा वसई की एक ३० वर्षीय डॉक्टर युवती को मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर अजीब शर्त रखने का कारनामा सामने आया है। आरोपी ने खुद को ‘कुमार जाधव’ नामक आईटी इंजीनियर बताते हुए ३७ लाख रुपए सालाना पैकेज और मुंबई में आलीशान फ्लैट होने का दावा किया था।
आरोपी ने युवती से कहा कि शादी से पहले दोनों की ‘सेक्सुअल कम्पैटिबिलिटी’ यानि यौन अनुकूलता’ और ‘शारीरिक तालमेल’ जांचना जरूरी है। इसके लिए उसने युवती को दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने और उसका वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक ‘प्लेबॉय’ का मोबाइल नंबर भी युवती को दिया। विश्वास में आकर युवती ने प्लेबॉय के साथ सेक्स किया और वीडियो आरोपी को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। उसने ज्योतिषी का हवाला देते हुए कहा कि यदि उसने युवती से शादी की तो तीन महीने के भीतर उसकी मौत हो जाएगी। इस अजीब दलील से युवती को संदेह हुआ। उसने आरोपी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और बातचीत की जांच की तो पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया।
जांच में सामने आया कि मैट्रिमोनियल साइट पर ‘कुमार जाधव’ बनकर बातचीत करने वाला व्यक्ति और खुद ‘प्लेबॉय’ बनकर युवती से मिलने वाला शख्स एक ही था। आरोपी की पहचान सुभाष सातपुते के रूप में हुई। वालीव पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे नालासोपारा से गिरफ्तार किया है।

‘कुमार’ और ‘प्लेबॉय’ निकला एक ही शख्स
शादी से इनकार के बाद युवती को आरोपी पर शक हुआ। मोबाइल नंबर और बातचीत की जांच में कथित फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस के अनुसार मैट्रिमोनियल साइट पर ‘कुमार जाधव’ और ‘प्लेबॉय’ बनकर संपर्क करने वाला व्यक्ति एक ही था। पुलिस ने सुभाष सातपुते को गिरफ्तार किया।

अन्य समाचार