मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसंस्कार मिथिला फाउंडेशन की श्रीमद्भागवत कथा जारी ...अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवाचिका पूज्या पं...

संस्कार मिथिला फाउंडेशन की श्रीमद्भागवत कथा जारी …अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवाचिका पूज्या पं गौरांगी गौरी जी ने किया श्रीकृष्ण बाल लीला का मनोहारी वर्णन

संदीप पांडेय / मुंबई
संस्कार मिथिला फाउंडेशन (रजि.) की ओर से आयोजित श्रीमद््भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन विरार- पश्चिम स्थित विरार-नालासोपारा लिंक रोड पर अग्निशमन केंद्र के सामने म्हाडा ग्राउंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म, भक्ति और अध्यात्म का लाभ उठा रहे हैं।
कथा प्रवाचिका एवं प्रेरक वक्ता गौरांगी गौरी जी ने अपने ओजस्वी और मधुर वचनों से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म, पूतना वध, माखन चोरी, यशोदा मैया की ममता और नटखट लीलाओं का ऐसा जीवंत चित्रण किया कि पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष करते नजर आए। एवं पूज्या देवी जी के बड़े भाई रविकांत पांडेय जी से मिलकर हृदय आह्लादित हुआ।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्कार मिथिला फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। आयोजन के संयोजक अमित लतीत मोहन झा, अध्यक्ष जयनारायण यादव, उपाध्यक्ष ललित सिंह एवं नवल लोचन झा, सचिव राघवेंद्र विश्वास, कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे सहित दुर्गानंद झा, अविनाश ब्रिज कांत झा, सुनील राय, प्रवीण शर्मा, प्रदीप सिंह, प्रशांत राजकुमार मिश्रा, श्री चौधरी, संजीव रंजन झा, अजित झा, रूपेश एम. राय, सुभाषचंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, लखींदर गोंड, गौरव ठाकुर, केशव संतोष पाठक और शिवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पधारकर कथा श्रवण करने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

अन्य समाचार