सामना संवाददाता / मुंबई
विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता भास्कर जाधव ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की कार्यशैली पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, सरकार की तरह व्यवहार कर रहे हैं। विपक्ष के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय वे सरकार को वैâसे बचाया जाए, यही दिखाने में उन्हें संतोष मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा की गौरवशाली परंपरा को वर्तमान अध्यक्ष ने मिट्टी में मिला दिया है।
भास्कर जाधव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा को अब ध्यानाकर्षण और उसके कार्य को पॉइंट ऑफ इंफॉर्मेशन मंडल नाम दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर बात पर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाना शर्मनाक है। जाधव ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा २९३ के प्रस्ताव पर दिए गए भाषण को १०१ के प्रस्ताव की तरह सिर्फ एक हिस्से के लिए सीमित बताया और कहा कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को छुआ तक नहीं। उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब आदित्य ठाकरे एक बैठक में गए थे, तब मैं उत्तर देने के लिए खड़ा हुआ, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रस्तावों पर सदस्यों को प्रश्न पूछने का अधिकार होता है।
भास्कर जाधव ने कहा कि शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि कोरोना काल में खिचड़ी घोटाला हुआ, लेकिन खिचड़ी का ठेका जिन संजय माशेलकर के नाम पर था, वे आज खुद शिंदे के ही विभाग में हैं।
