मुख्यपृष्ठनए समाचार‘मातोश्री’ पहुंचा शिंदे के सामने मशाल उठानेवाला सिपहसालार!..उद्धव ठाकरे ने शहाजी खुस्पे...

‘मातोश्री’ पहुंचा शिंदे के सामने मशाल उठानेवाला सिपहसालार!..उद्धव ठाकरे ने शहाजी खुस्पे का किया अभिनंदन

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवेसना से गद्दारी करनेवाले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे खासकर उनके निवास क्षेत्र में आनेवाले प्रभाग क्रमांक १३ में मशाल जलानेवाले शिवसेना के सिपहसालार व नवनिर्वाचित नगरसेवक शहाजी उर्फ गणेश खुस्पे ने कल ‘मातोश्री’ निवास स्थान पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ ही नई मुंबई में नवनिर्वाचित नगरसेवक विशाल ससाणे और विशाल विचारे भी मातोश्री पहुंचे। तीनों नगरसेवकों का शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने अभिनंदन किया।
नई मुंबई के ससाणे और विचारे भी मातोश्री पहुंचे
उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा चुनाव में प्रभाग क्रमांक १३ से चुनाव लड़नेवाले शिवसेना के प्रत्याशी शहाजी उर्फ गणेश खुस्पे ने जोरदार जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व महापौर और पांच बार नगरसेवक रहे शिंदे गुट के अशोक वैती को बुरी तरह परास्त किया है। ठाणे के चुनाव में ज्वाइंट किलर साबित हुए गणेश खुस्पे ने रविवार को ‘मातोश्री’ जाकर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस बीच उद्धव ठाकरे ने विजयी सिपहसालार का अभिनंदन करते हुए भविष्य की शुभकानाएं दी। इस दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता व पूर्व सांसद राजन विचारे, शिवसेना नेता अंबादास दानवे, ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे, ठाणे शहरप्रमुख आनिष गाढवे, अमोल उर्फ बालुु हिंगे आदि उपस्थित थे। इसी तरह नई मुंबई मनपा चुनाव में चुने गए शिवेसना के सिपहसालार विशाल ससाणे और विशाल विचारे ने भी कल मातोश्री निवास स्थान पहुंचकर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे से सदिच्छा भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया। उद्धव ठाकरे ने इन नवनिर्वाचित नगरसेवकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवसेना नेता व पूर्व सांसद राजन विचारे, शिवसेना नई मुंबई जिलाप्रमुख प्रकाश पाटील, प्रवीण म्हात्रे, जिला संगठक रंजना शिंत्रे, उपजिलाप्रमुख संतोष घोसालकर, सूर्यकांत मढवी, विधानसभाप्रमुख अतुल कुलकर्णी आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार