मुख्यपृष्ठखेलपूरी टीम पर चला चाबुक!

पूरी टीम पर चला चाबुक!

इंग्लैंड की टीम ने भले ही लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत दर्ज की, लेकिन दो दिन बाद आईसीसी ने टीम पर बड़ा फाइन ठोका है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड की टीम के खाते में से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी काटे गए हैं। स्लो ओवर रेट के लिए आईसीसी ने इंग्लैंड पर १० फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका है। इसके साथ-साथ टीम के खाते में से डब्ल्यूटीसी के दो पॉइंट्स भी काटे गए हैं, जिससे उनका जीत प्रतिशत ६६.६७ से गिर गया है और टीम दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इंग्लैंड की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया है। दो ओवर की देरी इंग्लैंड ने की, जिसके लिए आईसीसी ने पूरी टीम को सजा दी है। आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल २.२२ के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इंग्लैंड ने दो ओवर तय समय में नहीं फेंके तो उन पर १० फीसदी जुर्माना लगा है।

अन्य समाचार