एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह ‘शिव तांडव’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक बॉलीवुड पेज पर शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गर्इं। वीडियो में खुशी का डांस स्टाइल कई लोगों को पसंद नहीं आया और नेटिजन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनके परफॉर्मेंस को अनुचित बताया, तो कुछ ने तीखे कमेंट्स करते हुए नाराजगी जताई। किसी ने कहा कि यह तांडव नहीं लगता, तो किसी ने सवाल उठाया कि वह आखिर करना क्या चाह रही हैं। कुल मिलाकर, खुशी मुखर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और आलोचनाओं का कारण बन गया है, जिस पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
