फिल्मी सितारों के लिए पैंâस की दीवानगी कई बार खुशी का कारण बनती है, लेकिन जब यही जुनून हद पार कर जाए तो खतरा भी बन सकता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वाकया अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ हुआ था, जिसे अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘आई, मी और मैं’ के प्रमोशन के दौरान वह जॉन के साथ दिल्ली के एक कॉलेज गई थीं। स्टेज पर पहुंचते ही वहां मौजूद भीड़ बेकाबू होने लगी और अचानक जॉन को खींचने की कोशिश की जाने लगी। हालात बिगड़ते देख जॉन ने चित्रांगदा को अपने साथ रहने का इशारा किया और उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचाने की कोशिश की। जब दोनों कार में बैठे, तो जॉन ने शर्ट उतारी और उनकी पीठ पर कई खरोंचों के निशान थे। यह देखकर चित्रांगदा हैरान रह गईं, क्योंकि जॉन खुद घायल हो गए थे लेकिन उन्होंने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी। अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है और यह सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है।
