मुख्यपृष्ठग्लैमर‘ये मेरी जान ले लेगा...’

‘ये मेरी जान ले लेगा…’

 

शेफाली शाह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने हर तरह के किरदारों से अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पहली शादी और तलाक को लेकर बेहद भावुक खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि अभिनेता हर्ष छाया से उनकी शादी १९९४ में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता मानसिक रूप से उनके लिए काफी तकलीफदेह था और साल २००० में दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस रिश्ते में उन पर हाथ नहीं उठाया गया, लेकिन लगातार चिल्लाना, अपमान करना और नीचा दिखाना उनके आत्मविश्वास को पूरी तरह तोड़ देता था। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा लगता था कि अगर वह उस शादी में और रहीं तो यह उनकी जान ले लेगा। एक करीबी दोस्त के सवाल ने उन्हें यह समझने में मदद की कि अकेले रहना भी ऐसे रिश्ते से बेहतर है, जहां खुशी और अपनापन न मिले। शेफाली ने आगे बताया कि समाज अक्सर मानसिक टॉर्चर को नजरअंदाज कर देता है, जबकि इसका असर इंसान को अंदर से तोड़ देता है। बाद में उन्होंने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की, जिनके साथ आज वह खुशहाल जीवन बिता रही हैं।

अन्य समाचार