मुख्यपृष्ठनए समाचारपलक झपकते मोबाइल छिनने वाले तीन शातिर पकड़े गए

पलक झपकते मोबाइल छिनने वाले तीन शातिर पकड़े गए

– लूट के 28 मोबाइल और दो बाइक बरामद
राजेश सरकार
प्रयागराज। पलक झपकते मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शहर की धूमनगंज पुलिस, एसओजी तथा जनपदीय सर्विलांस टीम ने मिलकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 28 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल भी बरामद किए गए हैं। धूमनगंज पुलिस के मुताबिक सुहैल उर्फ जिगर पुत्र मोहम्मद खिजर निवासी सुलेमसराय जयन्तीपुर, साहिल हासमी पुत्र फिरोज अहमद निवासी बहादुरगंज बड़ा दायरा मुठ्ठीगंज तथा अनीश पुत्र इन्द्रीश निवासी हटिया बहादुरगंज को मंगलवार को नेहरू पार्क खण्डहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर इनके विरुद्ध धूमनगंज थाने में पहले से दर्ज धारा 309(4) बीएनएस में धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों में अनीश 19 साल का है। जबकि शेष दोनों अभियुक्तों की उम्र 23-24 साल की है। अभियुक्त सुहैल उर्फ जिगर के खिलाफ धूमनगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त साहिल हाशमी के विरुद्ध धूमनगंज, सिविल लाइन, दारागंज, जार्जटाउन, मुठ्ठीगंज और फाफामऊ थाने में लूट, छिनैती के कई मामले दर्ज हैं। वहीं अनीश के खिलाफ धूमनगंज थाने में एक मामला दर्ज है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय, दरोगा उमाशंकर सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभूनाथ राय, कांस्टेबल नीरेन्द्र सिंह, कपिल बाबू, एसओजी टीम प्रभारी
सचिन तोमर, हेड कांस्टेबल विनोद दुबे, अखिलेश राय एवं कांस्टेबल पीयूष बाजपेयी, सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक मानवेन्द्र मिश्रा एवं उनके मातहत शामिल थे।

अन्य समाचार