सामना संवाददाता / मुरादाबाद
-टीएमयू के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में बीटेक एआई, बीटेक आईबीएम और बीटेक डेटा साइंस की फेयरवेल पार्टी- साइन ऑफ 2026
खास बातें
* करियर निर्माण के लिए नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का होना आवश्यकः प्रो. द्विवेदी
* बीटेक एआई की वेदिका राणा और रोहन सिंह बने मिस एवं मिस्टर चार्म
* सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभा प्रदर्शन और सम्मान समारोह ने बनाया कार्यक्रम को यादगार
* ऋद्धि-सिद्धि भवन में स्टुडेंट्स और शिक्षकों ने संजोए अविस्मरणीय पल
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीटेक आईबीएम और बीटेक डेटा साइंस की फेयरवेल पार्टी- साइन ऑफ 2026 में नमन जैन को मिस्टर फेयरवेल और सुष्मिता राणा को मिस फेयरवेल चुना गया। दूसरी ओर, वेदिका राणा को मिस चार्म और रोहन सिंह को मिस्टर चार्म के सम्मान से नवाज़ा गया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न, ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान जूनियर और सीनियर स्टुडेंट्स की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। एकल और समूह नृत्य, गायन, कविता पाठ तथा मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्साह और आनंद से भर दिया। मिस और मिस्टर प्रतियोगिता के तीन चरणों—रैंप वॉक, टैलेंट हंट और प्रश्नोत्तरी—के जरिए स्टुडेंट्स के व्यक्तित्व, संप्रेषण कौशल, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
इससे पूर्व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ऋद्धि-सिद्धि भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीन प्रो. द्विवेदी ने स्टुडेंट्स से कहा कि चुनौतियां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं। कठिन परिस्थितियां व्यक्ति की वास्तविक क्षमता को उजागर करती हैं। इसलिए असफलताओं से घबराने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और उभरती हुई तकनीकें विश्व को नई दिशा देंगी, इसलिए स्टुडेंट्स को नवाचार, अनुसंधान और सतत् सीखने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए।
बीटेक-एआई विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन विशाल गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी में अर्जित ज्ञान, अनुभव, मित्रता और संस्कार स्टुडेंट्स जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
फेयरवेल पार्टी- साइन ऑफ 2026 में बीटेक-एआई के एचओडी डॉ. मोहन विशाल गुप्ता, बीटेक-आईबीएम के एचओडी डॉ. अमित सिंह, बीटेक-डेटा साइंस के एचओडी डॉ. अजय रस्तोगी, क्लास मेंटर्स श्री उमेश चंद्र गरजोला, श्री वरुण कुटन, श्री के.वी. आनंद, डॉ. अमित कुमार, श्री मोहित मिश्रा, डॉ. नूपाराम चौहान, श्री आशीष बिश्नोई, श्री उग्रसेन आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री नवनीत बिश्नोई, डॉ. शालिनी निनोरिया, श्री हरजिंद्र सिंह, डॉ. विशाल मिश्रा, श्री अजय सिंह और श्री निर्पेश चौहान आदि शामिल रहे।
